उज्जैन बांगरा मामले में सोशल मीडिया पोस्ट पर सीवान पुलिस की कार्रवाई, 50 अकाउंट जांच के दायरे में

उज्जैन बांगरा मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सीवान पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है. साइबर थाने में 50 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रही है.

Siwan Police Action: उज्जैन बांगरा गांव में घटित मामले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के मामले में सीवान पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट, पोस्ट और वीडियो की जांच की जा रही है.

23 अगस्त को सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से उज्जैन बांगरा में घटित मामले से संबंधित कुछ वीडियो और पोस्ट की जानकारी मिली. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसी सामग्री प्रसारित की जा रही थी, जिससे लोक शांति एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित होने, जातीय उन्माद फैलने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने और सामाजिक वैमनस्य पैदा होने की आशंका थी.

आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर प्राथमिकी

उपलब्ध सोशल मीडिया लिंक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर साइबर थाना, सीवान में कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले कई प्रोफाइल और संबंधित पोस्ट एवं वीडियो को चिह्नित किया गया है. पुलिस के अनुसार, इनमें करीब 50 व्यक्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट शामिल हैं.

कमेंट और शेयर करने वालों की भी जांच

पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट पर की गयी टिप्पणियों, शेयरिंग और अन्य गतिविधियों की भी गहनता से जांच कर रही है. जांच के आधार पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील

सीवान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो, पोस्ट या संदेश को बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर शेयर या फॉरवर्ड नहीं करें. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह और भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी संवेदनशील सामग्री को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >