Siwan News: गुठनी थाना क्षेत्र के सेलौर गांव में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 41 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेलौर गांव निवासी जितेंद्र राजभर और रमेश राजभर के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेलौर गांव में देसी शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 41 लीटर देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया.
उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात
