छपरा-सीवान मुख्य सड़क पर डंपर और ट्रक की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक, एक घंटे तक जाम

Siwan News : छपरा-सीवान मुख्य सड़क पर मछौता गांव के पास ट्रक और डंपर की टक्कर से यातायात बाधित रहा। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।

Siwan News : छपरा-सीवान मुख्य सड़क पर दरौंदा थाना क्षेत्र के मछौता गांव के समीप बुधवार की रात करीब 9 बजे डंपर और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों भारी वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गया. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

केबिन में बुरी तरह फंसा डंपर चालक, ट्रक चालक फरार

दुर्घटना में डंपर का चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक दर्द से कराहता रहा, लेकिन केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे बाहर निकालना आसान नहीं था.

ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद बचाई चालक की जान

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने काफी देर तक अथक प्रयास किया और भारी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर रितेश कुमार सिंह ने तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा.

प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

हादसे के कारण छपरा-सीवान मुख्य सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार ट्रक चालक की पहचान करने और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है.

Also Read : मंगलपुर–विशुनपुर RCC पुल पर 30 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगा आवागमन, मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >