दरौंदा विधायक ने वेतन सहित दिये 91 हजार रुपये

सीवान : कोरोना वायरस से बचाव के लिए दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने पीएम व सीएम फंड में राशि जमा कराया है. उन्होंने पीएम फंड में 51 हजार व सीएम फंड में 40 हजार रुपये दिये है. उन्होंने बताया कि जो राशि फंड में जमा करायी गयी है वह निजी कोष से […]

सीवान : कोरोना वायरस से बचाव के लिए दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने पीएम व सीएम फंड में राशि जमा कराया है. उन्होंने पीएम फंड में 51 हजार व सीएम फंड में 40 हजार रुपये दिये है. उन्होंने बताया कि जो राशि फंड में जमा करायी गयी है वह निजी कोष से जमा करायी गयी है. दरौंदा विधायक ने लोगों से अपील किया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करें. जिससे देश के लोग इस महामारी से बच सके. साथ ही उन्होंने लोगो से अपील किया कि घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करे तथा देश को कोरोना जैसी महामारी से बचाने में सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >