ट्रक चालक के साथ मारपीट करने पर तीन गिरफ्तार

सीवान मुख्य मार्ग के मैरवा धाम के समीप स्टैंड वसूली के दौरान ट्रक चालक और कर्मियों के साथ बकझक के बाद मारपीट हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस वसूली करने वाले तीन कर्मियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.

मैरवा:मैरवा सीवान मुख्य मार्ग के मैरवा धाम के समीप स्टैंड वसूली के दौरान ट्रक चालक और कर्मियों के साथ बकझक के बाद मारपीट हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस वसूली करने वाले तीन कर्मियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के बभनौली के अर्जुन कुमार, उपाध्याय छापर के संजय कुमार और नौकटोला क़ विनोद कुमार है. इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया की मारपीट की घटना के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है. में चार लोगों को किया गिरफ्तार प्रतिनिधि, हसनपुरा .एमएच नगर थाना की पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर विभिन्न मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. थाना क्षेत्र के अरंडा गांव में मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज मदन चौधरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रजनपुरा गांव से कोर्ट के फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों में शैलेंद्र यादव व राजू शर्मा है.जबकि पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी इसी थाने के सैदपुरा गांव की. जहां एमएच नगर थाना कांड संख्या 9/25 मारपीट मामले के नामजद अभियुक्त ललन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >