दरौंदा : प्रखंड के हड़सर एवं सिरसांव पंचायत के हरदिया के समीप एसडीओ मंजीत कुमार, बीडीओ रीता कुमारी, सीओ पारसनाथ राय, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व बुधवार को सड़क पर बांस-बल्ला बांधकर पूरी तरह सील कर दिया गया. इसके बाद प्रशासन ने हसनपुरा एवं दरौंदा के सीमा स्थित अरजल बाजार पर भी सड़क को पूरी तरह से सील कर दिया गया. एसडीओ मंजीत कुमार ने बताया कि मंद्रापाली पंचायत के आसपास से जुड़े पांच पंचायतों को सील किया गया हैं. उन्होंने बताया कि जरूरत के समान को प्रशासन उपलब्ध करायेगी. कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया हैं. गौरतलब हो कि मंगलवार की शाम हसनपुरा में कोरोना के पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया हैं.
बांस-बल्ली बांधकर सड़क को किया गया सील

बांस-बल्ली बांधकर सड़क को किया गया सील
Copied link
दरौंदा : प्रखंड के हड़सर एवं सिरसांव पंचायत के हरदिया के समीप एसडीओ मंजीत कुमार, बीडीओ रीता कुमारी, सीओ पारसनाथ राय, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व बुधवार को सड़क पर बांस-बल्ला बांधकर पूरी तरह सील कर दिया गया. इसके बाद प्रशासन ने हसनपुरा एवं दरौंदा के सीमा स्थित अरजल बाजार पर भी सड़क को […]