Siwan News : दबंगों ने कॉन्ट्रैक्टर से मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन छीनी

धनौती ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चनौर गांव में बुधवार देर रात दबंगों ने पुराने विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

सीवान. धनौती ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चनौर गांव में बुधवार देर रात दबंगों ने पुराने विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने युवक से बंदूक के बल पर एक लाख नकद और सोने की चेन भी छीन ली. घायल अवस्था में युवक को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल की पहचान चनौर गांव निवासी जयकिसुन साह के 35 वर्षीय पुत्र सोनेलाल साह के रूप में हुई है. पीड़ित ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वह बाहर कॉन्ट्रैक्टर का काम करता है. गांव के कुछ लोग पुराने विवाद को लेकर पहले से ही उसे धमकाते रहते थे. इस संबंध में उसने थाना और न्यायालय में कई बार आवेदन भी दिये थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. सोनेलाल ने बताया कि घटना की रात वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए एक लाख रुपये लेकर घर आया था. घर से बाहर निकलते ही कुछ दबंगों ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उसके गले से सोने की चेन और पॉकेट से एक लाख रुपये छीन लिये गये. दबंगों ने बंदूक के बल पर जान से मारने की धमकी दी और बेरहमी से पिटाई की. जब उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे. ग्रामीणों को आते देख दबंग वहां से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण घायल सोनेलाल को तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है. घटना के बादगांव में तनाव का माहौल है. धनौती ओपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिली है कि दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >