जलाशय में डूबने से किशोर की मौत

जामो थाना क्षेत्र के हरिहरपुरकला गांव के चंवर में स्थित गहरे जलाशय में डूबने से एक 15 वर्षीय किशोर अंकुश कुमार की मौत हो गई.वह उसी गांव का रहनेवाला था.

प्रतिनिधि, सीवान.जामो थाना क्षेत्र के हरिहरपुरकला गांव के चंवर में स्थित गहरे जलाशय में डूबने से एक 15 वर्षीय किशोर अंकुश कुमार की मौत हो गई.वह उसी गांव का रहनेवाला था. बताया जाता है कि अंकुश मवेशियों को चराने के लिए मंगलवार की संध्या चंवर में गया था . जिसके बाद अंकुश शौच के लिए पास के जलाशय के तरफ गया, जहां उसके पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया.जब मवेशी अकेले घर लौट आए, तो परिवार को चिंता हुई तो खोजबीन शुरू की. जिसके बाद परिजनों ने उसे चंवर में तलाशना शुरू किया जहां काफी प्रयास के बाद अंकुश का शव पानी से बरामद किया गया. सूचना पर पहुंचे जामो थानाध्यक्ष मोहन कुमार निर्मल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है. अंकुश के मौत के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है. 66 लाख की शराब की बोतलों पर चला बुलडोजर प्रतिनिधि,सीवान. पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार की शाम शराब नष्ट किया गया. उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात आरओ धनंजय कुमार, पुलिस लाइन डीएसपी, उत्पाद निरीक्षक सह सदर थानाध्यक्ष अंकेश कुमार व इंस्पेक्टर रूपेश कुमार की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों के लगभग 108 कांडों में जब्त लगभग 11 हजार लीटर शराब की बोतलों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया. नष्ट किए गए शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 66 लाख तीन हजार तीन सौ रुपए आंकी गयी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि थानों में जब्त 5717 लीटर देसी व 4096 लीटर विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >