Siwan News : दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने घर में फंदे से लटक कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

एमएच नगर थाना क्षेत्र के करमासी में गुरुवार को एक 16 वर्षीया किशोरी ने अपने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के करमासी में गुरुवार को एक 16 वर्षीया किशोरी ने अपने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस अवर निरीक्षक चांदनी कुमारी, सोहन मिश्रा व सुधीर कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करने के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. वहीं घटना को ले तरह तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है. कुछ लोगों का कहना है कि मृत किशोरी गांव स्थित बगीचे में बुधवार की दोपहर आम चुनने गयी थी, तभी मनचले युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटनास्थल पर अचेत पड़ी किशोरी के बाल बिखरे व शरीर में मिट्टी लगी थी, तभी गांव के दो युवकों ने उसे उठा कर घर लाया, जहां दुष्कर्म की घटना के बाद लोकलाज के भय से पीड़िता ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी, सदर डीएसपी अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मिहिर कुमार के अलावा एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गये. साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कुछ सैंपल लिया. हालांकि इस मामले में अभी तक परिजनों द्वारा थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >