चावल की आपूर्ति व धान खरीद की खरीद ठप

सीवान.जिले में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल्स (एफआरके) की आपूर्ति ठप होने से धान खरीद और चावल आपूर्ति की पूरी व्यवस्था गंभीर संकट में फंस गई है. एफआरके की अनुपलब्धता के कारण राइस मिलों में धान की कुटाई बाधित है. इसके परिणामस्वरूप बिहार राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को समय पर कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) नहीं मिल पा रहा है.

प्रतिनिधि,सीवान. सीवान.जिले में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल्स (एफआरके) की आपूर्ति ठप होने से धान खरीद और चावल आपूर्ति की पूरी व्यवस्था गंभीर संकट में फंस गई है. एफआरके की अनुपलब्धता के कारण राइस मिलों में धान की कुटाई बाधित है. इसके परिणामस्वरूप बिहार राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को समय पर कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) नहीं मिल पा रहा है. ब्याज का बोझ और आर्थिक संकटसीएमआर जमा नहीं होने की स्थिति में पैक्स को सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से आगे कैश क्रेडिट नहीं मिल पा रहा है. पहले से खरीदे गए धान पर समितियों का ब्याज लगातार बढ़ रहा है, जिससे जिले में धान खरीद की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही है. डीएम से मिला शिष्टमंडल, अवैध वसूली का आरोप इसी समस्या को लेकर सोमवार को ””पैक्स व्यापार मंडल संघ सीवान”” के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय से मुलाकात की. शिष्टमंडल में पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक और राइस मिल संचालक शामिल थे. अधिकारियों को सौंपे गए मांग पत्र में यह गंभीर आरोप लगाया गया कि एफआरके आपूर्तिकर्ता कंपनियां अवैध रूप से अतिरिक्त राशि की मांग कर रही हैं. राशि न देने पर आपूर्ति रोक दी गई है.खरीद और आपूर्ति के आंकड़ेशिष्टमंडल ने स्पष्ट किया कि एफआरके की निर्धारित राशि (13,772.75 रुपये प्रति लॉट) पहले ही समितियों के सीएमआर एडवाइस से काटकर कंपनियों को भुगतान कर दी जाती है. इसके बावजूद अवैध मांग के कारण कार्य रुका हुआ है. जिले की वर्तमान स्थिति अब तक हुई धान खरीद-53,511 टन लाभान्वित किसान- 9,385 एसएफसी को प्राप्त चावल – 4,698 टन कुल उपलब्ध एफआरके 657.50 क्विंटल आंदोलन की चेतावनी पैक्स अध्यक्षों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राइस मिलों को शीघ्र निःशुल्क एफआरके उपलब्ध कराया जाए ताकि समितियों को ब्याज के बोझ से राहत मिले. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने आश्वासन दिया कि स्थिति से विभाग को अवगत कराया जाएगा और नियमसम्मत समाधान निकाला जाएगा.संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पैक्स अध्यक्ष और मिल संचालक धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से हरे बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, पंकज सिंह, अखिलेश्वर राय , वृजेंद्र सिंह,जय नारायण सिंह, कन्हैया प्रसाद, मजिस्टर यादव, धनंजय सिंह, महात्तम प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार गिरि, संजीव कुमार, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, गुरूशंकर प्रसाद, शिव पारस यादव, हरिकिशोर यादव, सरवर खान, शेर खान, उत्तम ठाकुर, नंद किशोर सिंह, पप्पू सिंह, अमित सिंह, चंदन सिंह, अमरिश कुमार सिंह, भुपेंद्र सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >