सीवान : रोहित हत्याकांड में जीबी नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष निलंबित, शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में था आक्रोश

Siwan News : सीवान के पांडेयपुर खमहौरी गांव में 23 वर्षीय रोहित कुमार यादव की चाकू से हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. शराब बिक्री पर पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए एसपी ने प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है.

Siwan News : जीबी नगर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर खमहौरी गांव में 13 सितंबर की रात चाकू मारकर 23 वर्षीय रोहित कुमार यादव की हत्या के मामले में एसपी भारत सोनी ने कार्रवाई की है. उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रमाशंकर साह को निलंबित कर दिया है.

थानाध्यक्ष के अवकाश में रमाशंकर साह के पास था प्रभार

घटना के समय जीबी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दो दिनों के अवकाश पर थे. इस दौरान थाने का प्रभार रमाशंकर साह को सौंपा गया था. उनके प्रभार के दौरान गांव में चाकू गोदकर युवक की हत्या की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था.

शराब बिक्री पर कार्रवाई नहीं होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के विद्यालय के समीप लंबे समय से शराब की बिक्री की जा रही थी. ग्रामीणों के अनुसार, इसकी सूचना कई माह से थाना पुलिस को दी जा रही थी, लेकिन इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. हत्या की घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शराब की बिक्री पर रोक लगाने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Also Read : बक्सर: पोस्टमार्टम हाउस में शव को पैर पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

एसपी ने प्रभारी थानाध्यक्ष पर की निलंबन की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी भारत सोनी ने प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर साह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की. पुलिस प्रशासन की ओर से घटना के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है.

हत्या के कारणों और आरोपितों की भूमिका की जांच

पुलिस हत्या की घटना के कारणों और इसमें शामिल आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है. वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की गतिविधियां भी बढ़ा दी गई हैं. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Also Read : पटना: साइबर अपराधियों तक संदिग्ध सिम पहुंचाने वाले आधार सेंटर, साइबर कैफे और पीओएस एजेंटों पर कार्रवाई तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >