सीवान में फरार अपराधियों की सूची होगी अपडेट, एसपी का सख्त आदेश, गिरफ्तारी और कुर्की की कार्रवाई में लाएं तेजी

Siwan Crime Review Meeting : सीवान समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया. एसपी ने हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए.

Siwan Crime Review Meeting : सीवान समाहरणालय सभागार में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी. बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन की समीक्षा की गयी. एसपी ने हत्या और आर्म्स एक्ट समेत प्रमुख अपराधों में दर्ज मामलों की स्थिति की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को फरार आरोपितों की गिरफ्तारी, वारंट-सम्मन के निष्पादन तथा रात्रि गश्ती मजबूत करने के निर्देश दिये.

हत्या और आर्म्स एक्ट के मामलों की हुई समीक्षा

अपराध गोष्ठी में एसपी ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अपराध के प्रमुख शीर्षों में दर्ज मामलों की समीक्षा की. उन्होंने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन कराने और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मामलों को जल्द निपटाने पर जोर दिया.

साक्ष्य संकलन और अनुसंधान की गुणवत्ता पर जोर

एसपी ने अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए साक्ष्य संकलन और अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय अपराधियों, जेल से छूटे अपराधियों और फरार आरोपितों की सूची अद्यतन रखने को कहा.

वारंट और सम्मन के निष्पादन का निर्देश

पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर वारंट, सम्मन और कुर्की का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. एसपी ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा.

असामाजिक तत्वों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई

एसपी ने असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर बीएनएसएस की धारा 126, 129, 132 और 135 तथा सीसीए की धारा 3/12 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अपराध से अर्जित संपत्ति की पहचान कर बीएनएसएस की धारा 107 के तहत जब्ती का प्रस्ताव भेजने को कहा.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश

अपराध से अर्जित संपत्ति के मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

रात्रि और पैदल गश्ती मजबूत करने पर जोर

एसपी ने रात्रि गश्ती और पैदल गश्ती को और मजबूत करने का निर्देश दिया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को हमेशा वर्दी में रहने तथा बेहतर टर्नआउट रखने की हिदायत दी.

थाने आने वाले फरियादियों से शालीन व्यवहार का निर्देश

एसपी ने थानों में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही थानों में आने वाले आगंतुकों का नाम और पता आगंतुक पंजी में दर्ज करने का निर्देश दिया.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

एसपी पूरन कुमार झा ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिए गये निर्देशों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने को कहा.

पुलिस अधिकारियों की बैठक में रही मौजूदगी

बैठक में एसडीपीओ सदर-1, एसडीपीओ महाराजगंज, एसडीपीओ मुख्यालय, यातायात डीएसपी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी मौजूद रहे.

Also Read : सावन में जेठ जैसी गर्मी से लोग बेहाल, 44 डिग्री जैसी तपिश का अहसास; मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >