एसपी ने थाने लगाया का जनता दरबार

थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा नेजनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान 12 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की. जनता दरबार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, शराब-स्मैक व पशु तस्करी पर रोक लगाने, भूमि विवाद, सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा तथा जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए.

गुठनी. थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा नेजनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान 12 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की. जनता दरबार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, शराब-स्मैक व पशु तस्करी पर रोक लगाने, भूमि विवाद, सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा तथा जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए. जनता दरबार में सांसद प्रतिनिधि सुनील ठाकुर ने तेनुआ व गुठनी चौराहा पर यूपी की ओर से तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाने की मांग की. वहीं दिलीप गुप्ता ने गुठनी चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती की मांग की. इस पर एसपी ने मई माह तक ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति का आश्वासन दिया. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू राय ने ग्यासपुर गांव में शराब की अत्यधिक बिक्री और तस्करी की शिकायत की. वहीं पूर्व प्रखंड प्रमुख बब्बन यादव ने थाना क्षेत्र में स्मैक, शराब व पशु तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की मांग रखी. एसपी ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश एसडीपीओ व थानाध्यक्ष को दिए. जनता दरबार में एसडीपीओ गौरी कुमारी, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहितउपस्थित रहे. 15 फरियादियों ने एसपी को सुनायी अपनी पीड़ा सीवान. पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया. एसपी ने 15 लोगों की फरियादें सुनीं. जनता दरबार में सर्वाधिक मारपीट, धोखाधड़ी सहित फर्जी मुकदमे में फंसाने आदि के कई मामले आए थे.एसपी ने इन मामलों में लापरवाही बरतने वाले कई थानेदारों को फोन कर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. जनता दरबार में भूमि संबंधित मुकदमे के मामले की गुहार लगाने वालों की संख्या सबसे अधिक रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >