सोंधानी गोवासी टोला में हादसा : बिजली करंट से महिला की मौत, बचाने गया युवक झुलसा

Siwan News : परिजनों ने बताया कि घर में लगी लोहे की सीढ़ी में अचानक बिजली प्रवाहित हो गई थी. इसी दौरान गायित्री देवी करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं. उन्हें बचाने के प्रयास में राजेश कुमार भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया.

Siwan News : (रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट ) 

थाना क्षेत्र के सोंधानी गोवासी टोला में मंगलवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गया 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतका की पहचान संतोष कुमार की पत्नी गायित्री देवी के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान कमली राय के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है.

घर में लगी लोहे की सीढ़ी में हो रही थी बिजली प्रवाहित

जानकारी के अनुसार, घर में लगी लोहे की सीढ़ी में अचानक बिजली प्रवाहित हो गई थी. इसी दौरान गायित्री देवी करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं. उन्हें बचाने के प्रयास में राजेश कुमार भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया.

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गायित्री देवी को मृत घोषित कर दिया. घायल राजेश कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मृतका के घर के पास 220 वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे लटका हुआ था, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने स्वयं रस्सी से बांधकर तार को अलग किया.

मृतका का पति दिल्ली मेंं करता है मजदूरी

मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है. 10 वर्षीय बेटी एकता कुमारी, 6 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और 2 वर्षीय एक अन्य पुत्र। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी करता है. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

Also Read: सीवान में किशोरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >