सीवान: नीट-यूजी में सोहेल खान ने हासिल की शानदार सफलता, बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान

मुर्गिया टोला के सोहेल खान ने NEET UG 2026 में शानदार रैंक प्राप्त की है. उन्होंने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. यह सफलता शिक्षा और उत्कृष्टता की पारिवारिक परंपरा का प्रमाण है.

NEET UG RESULT: बड़हरिया प्रखंड के मुर्गिया टोला के वजीर अहमद खान और माता नाजरीन परवीन के पुत्र सोहेल खान ने यूजी-नीट -2026 में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और अपने परिजनों का मान -सम्मान बढ़ाया है. सोहेल खान वज़ीर अहमद खान बबलू और प्रधानाध्यापिका नज़रीन परवीन के सुपुत्र और डॉ नज़ीर अहमद खान के पौत्र हैं. शिक्षा और उत्कृष्टता की पारिवारिक परंपरा ने उनकी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जबकि उनकी बहन एलएलबी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं. सोहेल खान की सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >