सीवान: जलजमाव से बदहाल सड़क को समाजसेवी ने अपने खर्च पर कराया दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत

सीवान के पहाड़पुर में बारिश से कीचड़ से भरी सड़क ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गई थी. स्थानीय समाजसेवी सैयद अब्दुल मन्नान ने पहल करते हुए निजी खर्च पर सड़क को दुरुस्त करवाया. इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है.

सीवान: बड़हरिया प्रखंड की सदरपुर पंचायत स्थित मिडिल स्कूल पहाड़पुर से सैयद टोला जाने वाली कच्ची सड़क बारिश के कारण जलजमाव और कीचड़ से पूरी तरह बदहाल हो गई थी. इससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी सैयद अब्दुल मन्नान ने अपने निजी खर्च पर सड़क पर दर्जनों ट्रॉली राबिश डलवाकर जेसीबी से उसका समतलीकरण कराया. इससे सड़क पर जमा पानी और कीचड़ से लोगों को काफी हद तक राहत मिली.

बरसात में बढ़ गई थी परेशानी

समाजसेवी सैयद अब्दुल मन्नान ने बताया कि सरकारी मध्य विद्यालय से पश्चिम स्थित सैयद टोला जाने वाली सड़क हर बारिश में जलजमाव का शिकार हो जाती है. इसके कारण बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था.

उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए निजी स्तर पर सड़क को चलने योग्य बनाने का निर्णय लिया गया.

ग्रामीणों ने जताया आभार

सड़क की मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने समाजसेवी के इस प्रयास की सराहना की. मकबूल आलम, प्रो. मो. फारूक, दिलेर अहमद, शौकत अली, धनेश पटेल समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से बरसात के मौसम में आवागमन आसान हो गया है और लोगों को बड़ी राहत मिली है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >