सीवान : बारिश में रास्ता बना दलदल, फिर समाजसेवी ने अपने खर्च पर बदल दी तस्वीर

Barharia Road Repair : सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड में बारिश से प्रभावित सड़क की स्थानीय समाजसेवी ने अपने निजी खर्च से मरम्मत कराई है. इस पहल से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिली है. स्थानीय लोग इस कार्य की सराहना कर रहे हैं.

Barharia Road Repair : सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड की सदरपुर पंचायत में बारिश के कारण पहाड़पुर से सैयद टोला जाने वाली कच्ची सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया था. लोगों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी सैयद अब्दुल मन्नान ने अपने निजी खर्च से सड़क पर राबिस और मिट्टी डलवाकर मरम्मत कराई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली.

बारिश से कच्ची सड़क बनी थी परेशानी का कारण

बड़हरिया प्रखंड की सदरपुर पंचायत में मिडिल स्कूल पहाड़पुर से सैयद टोला जाने वाली कच्ची सड़क पर लगातार बारिश के कारण जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई थी. इससे ग्रामीणों, विशेषकर सैयद टोला के लोगों का आवागमन काफी मुश्किल हो गया था.

Barharia Road Repair : निजी खर्च से कराया सड़क का मिट्टीकरण

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी सैयद अब्दुल मन्नान ने अपने निजी मद से दर्जनों ट्रॉली राबिस मंगवाकर सड़क के सैकड़ों मीटर हिस्से पर मिट्टीकरण कराया. इससे सड़क पर जमा पानी और कीचड़ की समस्या काफी हद तक दूर हो गई.

ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

सैयद अब्दुल मन्नान ने बताया कि बारिश के दौरान यह सड़क जलजमाव का शिकार हो जाती थी, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती थी. सड़क की मरम्मत के बाद अब ग्रामीणों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरने की मजबूरी नहीं रहेगी.

ग्रामीणों ने की समाजसेवी की सराहना

स्थानीय ग्रामीण मकबूल आलम ने कहा कि समाजसेवी का यह प्रयास बेहद सराहनीय है. वहीं प्रो. मो. फारुक, दिलेर अहमद, शौकत अली, धनेश पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने भी इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे जनहित की पहल बताया.

Also Read : सीवान डाक प्रमंडल ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, PLI-RPLI मेगा अभियान में जुटाया 1.35 करोड़ रुपये का नया प्रीमियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >