ट्रेन से 62 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मंगलवार की मध्य रात्रि रेलवे सुरक्षा बल ने गोरखपुर-सीवान 55042 पैसेंजर ट्रेन के सामान्य कोच के शौचालय से भारी मात्रा में शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार तस्कर सोल्जर यादव मुफस्सिल थाने के सियाड़ी मठिया निवासी संजय चौधरी का पुत्र है.

प्रतिनिधि,सीवान.मंगलवार की मध्य रात्रि रेलवे सुरक्षा बल ने गोरखपुर-सीवान 55042 पैसेंजर ट्रेन के सामान्य कोच के शौचालय से भारी मात्रा में शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार तस्कर सोल्जर यादव मुफस्सिल थाने के सियाड़ी मठिया निवासी संजय चौधरी का पुत्र है. आरपीएफ निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 55042 गोरखपुर सीवान पैसेंजर के सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 पर आगमन पर निगरानी के दौरान उक्त गाड़ी के सामान्य कोच के शौचालय को एक लड़का द्वारा अंदर से बंद कर लिया. शौचालय खोलवाया गया तो बाथरूम के अंदर चार प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया, जिसमे में छिपाकर रखा 310 पैक्ट देसी शराब 200 एमएल का बरामद किया गया.आरपीएफ ने शराब सहित सोल्जर यादव को गिरफ्तार कर लिया.उन्होंने बताया कि जब्त 62 लीटर शराब की कीमत लगभग 17050 रुपये है. बाइक ने बस में मारी टक्कर, दो घायल प्रतिनिधि, बसंतपुर लकड़ी नबीगंज थानाक्षेत्र के बाजीतपुर व खवासपुर की सीमा पर एक तेज रफ्तार बाइक ने बुधवार की दोपहर एक स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को सीवान रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >