सीवान का टॉप-10 अपराधी विकेश यादव उर्फ नेपाली को STF ने दबोचा, लूटकांड मामले में था 25 हजार का इनामी

Siwan Most Wanted : (अमर नाथ शर्मा) सीवान में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी विकेश कुमार यादव उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Siwan Most Wanted : (अमर नाथ शर्मा) सीवान में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी विकेश कुमार यादव उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 16 जून को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एम नगर थाना क्षेत्र निवासी राम अवतार यादव के पुत्र विकेश कुमार यादव उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया गया.

लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

गिरफ्तार अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके कारण वह पुलिस की वांछित सूची में शामिल था.

Siwan News : लूटकांड मामले में था वांछित

एसपी ने बताया कि विकेश उर्फ नेपाली हुसैनगंज थाना कांड संख्या 219/23 में दर्ज लूट की घटना के मामले में वांछित था. उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विकेश उर्फ नेपाली का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. उसके खिलाफ हुसैनगंज, आंदर और सिसवन थाना क्षेत्रों में लूट, आपराधिक साजिश, चोरी के माल की खरीद-बिक्री तथा आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं.

जिले के सक्रिय अपराधियों में था शामिल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी जिले के सक्रिय अपराधियों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ लगातार शिकायतें और मामले दर्ज होने के कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में एसटीएफ टीम के साथ हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम को इस सफलता के लिए सराहा है.

Also Read : सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन के नाम पर डीएम से पैरवी करना पड़ा भारी, तीन युवकों को गोपालगंज पुलिस ने किया डिटेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >