सीवान में शौच के लिए निकला 20 वर्षीय आशिक अली हुआ लापता, कई घंटे बाद नहर में मिला शव

सीवान से अरविंद की रिपोर्टSiwan Youth Drowned In Canal: सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र स्थित मदारपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई. शौच के लिए घर से निकले 20 वर्षीय युवक आशिक अली की नहर में डूबने से मौत हो गई. कई घंटों की तलाश के बाद उसका […]

सीवान से अरविंद की रिपोर्ट
Siwan Youth Drowned In Canal:
सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र स्थित मदारपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई. शौच के लिए घर से निकले 20 वर्षीय युवक आशिक अली की नहर में डूबने से मौत हो गई. कई घंटों की तलाश के बाद उसका शव मदारपुर लोहिया पुल के समीप नहर में तैरता हुआ मिला. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.

20 साल के युवक की संदिग्ध मौत

मृतक की पहचान मदारपुर गांव निवासी असलम अली के 20 वर्षीय पुत्र आशिक अली के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार आशिक रोज की तरह सुबह घर से शौच के लिए निकला था. वह गांव के समीप मदारपुर लोहिया पुल के पास स्थित नहर की ओर गया था.

क्या है पूरा मामला

परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे तक आशिक घर वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई. घरवालों ने गांव, खेतों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

नहर में कैसे मिला शव?

इसी दौरान नहर की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे एक शव पर पड़ी. जब लोग पास पहुंचे तो शव की पहचान आशिक अली के रूप में हुई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

शव देख फैली सनसनी

युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. जवान बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए. बहन-भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में देर तक मातमी माहौल बना रहा.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलने पर लकड़ी नबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया?

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहर में पैर फिसलने के कारण डूबने का प्रतीत हो रहा है. आशंका है कि शौच के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक गहरे पानी में चला गया. परिजनों के अनुसार आशिक को तैरना नहीं आता था. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

क्या पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे?

ग्रामीणों का कहना है कि नहर किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार पहले भी इस क्षेत्र में ऐसे हादसे हो चुके हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर किनारे बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read: शराबबंदी कानून तोड़ना पड़ा भारी! सीवान कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >