: 23 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
सीवान जिले में 23 जून को भी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को पूरी राहत मिलने की संभावना नहीं है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है. हालांकि आसमान में बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश अथवा बौछारें पड़ने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने तथा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.
मंदिरों में दर्शन
हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
