सीवान: विद्या भवन महिला कॉलेज में पीजी एडमिशन 17 जुलाई तक, तीन विषयों में नामांकन शुरू

Siwan News: विद्या भवन महिला महाविद्यालय सीवान में पीजी सत्र 2026-28 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 जुलाई कर दी गई है। छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

Siwan News: जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा द्वारा जारी नामांकन संबंधी अधिसूचना के आलोक में विद्या भवन महिला महाविद्यालय सीवान में शैक्षणिक सत्र 2026-28 से स्नातकोत्तर (पीजी) में नामांकन की तिथि बढ़ा कर 17 जुलाई तक कर दी गयी है. तिथि विस्तारित होने से उन छात्राओं को बड़ी राहत मिली है जो तकनीकी कारणों या जानकारी के अभाव में अब तक अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं कर सकी थीं.

इन तीन विषयों में दाखिला

महाविद्यालय में प्रथम चरण में होम साइंस (गृह विज्ञान), राजनीति विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए नामांकन लिया जाएगा. विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्नातकोत्तर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा. आवेदन करने की अंतिम समय-सीमा अब 17 जुलाई निर्धारित की गई है.

त्रुटि सुधार का सुनहरा मौका

चिन्हित अभ्यर्थी 17 जुलाई तक विश्वविद्यालय द्वारा जारी तय प्रक्रिया के अनुसार अपने आवेदन का भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण कर सकेंगे. इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 16 एवं 17 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन में हुई किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटि के सुधार (करैक्शन विंडो) का विशेष अवसर भी छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा.

प्राचार्य ने दी अहम जानकारी

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) चन्द्र भूषण सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया है कि इच्छुक छात्राएं स्नातक में लिये गये अपने ऑनर्स अथवा सब्सिडरी विषय के आधार पर पीजी कोर्स के लिए आसानी से आवेदन कर सकती हैं. महाविद्यालय प्रशासन ने स्थानीय छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं.

उच्च शिक्षा के लिए सहूलियत

सीवान के विद्या भवन महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की शुरुआत होने से सीवान शहर सहित इसके आसपास के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा (हायर एजुकेशन) हासिल करने के लिए अब दूसरे बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इससे छात्राओं के समय और अभिभावकों के आर्थिक खर्च दोनों की बड़े पैमाने पर बचत होगी.

Also Read: सीवान में मौसम का यू-टर्न, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish giri

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >