बिहार स्टेट गेम्स के लिए सीवान सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का चयन, 16 खिलाड़ियों को मिला मौका

Siwan News : बिहार स्टेट गेम्स के लिए सीवान की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का चयन रविवार को मैरवा में संपन्न हुआ. करीब 50 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसमें से 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. यह टीम राज्य में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.

Siwan News : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सितंबर माह में आयोजित होने वाले बिहार स्टेट गेम्स के लिए सीवान जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का चयन रविवार को मैरवा स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के हिमेश्वर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया. चयन प्रक्रिया जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की सचिव सलमा खातून की देखरेख में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई.

करीब 50 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

जिला सचिव सलमा खातून ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया. खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी दक्षता और खेल प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद 16 सदस्यीय जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का चयन किया गया. चयन प्रक्रिया एनआईएस कोच विवेक कुमार सिंह ने पूरी कराई.

16 सदस्यीय टीम का हुआ चयन

चयनित खिलाड़ियों में सुमन कुमारी, रागिनी कुमारी, गायत्री कुमारी, जुगनू कुमारी, चंदा कुमारी, खुशबू कुमारी, निक्की कुमारी, निशा कुमारी, अंजली कुमारी, दिव्या कुमारी, अंशु कुमारी, ज्योति कुमारी, अर्चना कुमारी, रिया कुमारी, संजना कुमारी और अंजनी कुमारी शामिल हैं.

कोच और टीम मैनेजर की हुई नियुक्ति

टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी विवेक कुमार सिंह को सौंपी गई है, जबकि मधु पाईक को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है. दोनों टीम के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता की तैयारियों का नेतृत्व करेंगे.

बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद

चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सीवान की टीम बिहार स्टेट गेम्स में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी. साथ ही खिलाड़ियों से अनुशासन, नियमित अभ्यास और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता की तैयारी करने का आह्वान किया गया.

Also Read : शिव चर्चा के दौरान पोखर में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >