सीवान: मैरवा में सफाई कर्मियों की हड़ताल, एनजीओ कर्मियों को खदेड़ा, शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप

मैरवा में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. अपनी मांगों को लेकर डटे प्रदर्शनकारियों ने एनजीओ के सफाई कर्मियों को लौटा दिया. हड़ताल के कारण शहर में गंदगी का अंबार लगने लगा है.

सीवन के मैरवा से राजन कुमार की रिपोर्ट Siwan News : मैरवा नगर पंचायत में तीन सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मजदूर यूनियन के बैनर तले सफाई कर्मियों ने शांतिपूर्ण धरना दिया. वहीं नगर में सफाई कार्य शुरू कराने पहुंचे एनजीओ के कर्मियों का प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई.

दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे सफाई कर्मी

मजदूर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष जिशु अंसारी और सचिव अजय कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने धरना जारी रखा. धरने को संबोधित करते हुए जिशु अंसारी ने कहा कि सफाई कर्मी प्रतिदिन शहर की सड़क, गली और नालियों की सफाई कर नगर को स्वच्छ रखते हैं. कोरोना काल में भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया, लेकिन वर्षों से लंबित मांगों पर अब तक केवल आश्वासन ही मिला है.

'मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन'

यूनियन के सचिव अजय कुमार ने कहा कि लंबे समय से सरकार और संबंधित विभाग से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई. इसी कारण सफाई कर्मियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा. यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी जायज मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

एनजीओ कर्मियों के पहुंचते ही बढ़ा तनाव

शुक्रवार को मझौली चौक पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एनजीओ के माध्यम से बहाल किए गए सफाई कर्मी नगर में सफाई कार्य करने पहुंचे. धरना दे रहे नियमित और पुराने सफाई कर्मियों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. सूचना पर पहुंचे कई वार्ड पार्षदों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे.

प्रदर्शनकारियों ने एनजीओ कर्मियों को लौटाया

हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने एनजीओ के कर्मियों को मौके से वापस जाने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्य पूरी तरह ठप रहेगा और किसी वैकल्पिक व्यवस्था को सफल नहीं होने दिया जाएगा.

शहर में बढ़ी गंदगी, लोगों की चिंता

हड़ताल के कारण नगर में कूड़े का उठाव बंद हो गया है, जिससे कई इलाकों में गंदगी फैलने लगी है. यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में आम लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >