sant ravidas jayanti: संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, सीवान की ओर से सामाजिक समरसता अभियान के तहत कलश यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया.
संत रविदास के विचार समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राहुल तिवारी ने कहा कि संत रविदास महाराज का पूरा जीवन सामाजिक समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देता है. उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं. भाजपा का समरसता अभियान समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक दूरी को समाप्त करने का प्रयास है.
भेदभाव खत्म कर समानता का संदेश दिया
नंद प्रसाद चौहान ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर प्रेम, समानता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
सामाजिक समरसता से मजबूत होगा समाज
अभिमन्यु सिंह ने कहा कि जिस समाज में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है, वह समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं. भाजपा कार्यकर्ता संत रविदास महाराज के विचारों और संदेश को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.
समानता और सद्भाव को बढ़ावा देना सभी का दायित्व
अजय पासवान ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं. उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समानता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना सभी का दायित्व है.
भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में विजय चौधरी, सुभाष कुशवाहा, अनुराधा गुप्ता, मनोज राम, राजनाथ राम, सत्यम सिंह सोनू, हैप्पी यादव, कुंदन सिंह, सौरव कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह पटेल, आभा देवी, देवेंद्र तिवारी, अजीत चौरसिया, शेर खान, दीपु सिंह एवं बिरबहादुर सिंह कुशवाहा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे
