सीवान में देर रात पुलिस की घेराबंदी, वाहन चालकों में क्यों बढ़ी बेचैनी?

Siwan Police Campaign: जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने देर रात तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया. अचानक शुरू हुए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की भी तलाशी ली.

Siwan Police Campaign: जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर रविवार की देर रात तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक भारत सोंनी के निर्देश पर थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और सड़कों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की. अचानक शुरू हुए अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.

जांच के दौरान पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहनों को रोककर वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी. बिना हेलमेट और यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की गयी.

संदिग्ध वाहनों की भी ली गयी तलाशी

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और उनमें सवार लोगों की भी तलाशी ली. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना है.

रात के समय आने-जाने वाले वाहनों की विशेष रूप से जांच की गयी, ताकि शराब तस्करी, अवैध हथियार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगायी जा सके. पुलिस की टीम देर रात तक अलग-अलग स्थानों पर तैनात रही.

.वाहन जांच करती पुलिस

पुलिस को देखते ही रास्ता बदलते नजर आये कई चालक

जांच अभियान के दौरान कई चालक पुलिस को देखते ही रास्ता बदलते नजर आए, जबकि कई वाहन चालकों ने मौके पर ही अपने कागजात प्रस्तुत किए. पुलिस की लगातार जांच से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में भय का माहौल रहा.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा. वाहन चालकों से अपील की गयी कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सभी जरूरी कागजात अपने साथ रखें.

Also Read : सीवान का वो अनोखा मंदिर जहां 100 साल पहले जिंदा इंसान ने ली थी समाधि, हर साल लगता है मेला, जानिए इस बार क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >