सीवान के थानों में बढ़ेगी डिजिटल पुलिसिंग, PSM वेब पोर्टल के संचालन का मिला प्रशिक्षण

सीवान के थानों में डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए PSM वेब पोर्टल के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यशाला में सभी नामित IT ऑफिसर और सहायकों ने भाग लिया.

सीवान: जिले के थानों में डिजिटल व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में पीएसएम (पुलिस स्टेशन मैनेजमेंट) वेब पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी. बिहार पुलिस मुख्यालय, विधि व्यवस्था प्रभाग, पटना के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला में जिले के सभी नामित आइटी ऑफिसर और उनके सहायकों ने भाग लिया.

पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल की दी गयी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पीएसएम वेब पोर्टल के संचालन, उपयोग और इसके विभिन्न मॉड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों ने पोर्टल की विभिन्न सुविधाओं और उसके सही तरीके से उपयोग करने की प्रक्रिया समझायी.

अधिकारियों को बताया गया कि पीएसएम वेब पोर्टल के माध्यम से थानों के कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया जा सकता है. इससे पुलिस विभाग के कार्यों की निगरानी और रिकॉर्ड प्रबंधन को भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा.

पुलिस कार्यों में आयेगी तेजी

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि डिजिटल व्यवस्था के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस कार्यों में तेजी आयेगी तथा थानों से जुड़े रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी. इससे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को कामकाज के संचालन में सुविधा होगी.

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी थानों में पीएसएम वेब पोर्टल का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा मिलने से आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी.

डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

कार्यशाला में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया. उन्होंने पोर्टल का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने का संकल्प लिया. पुलिस विभाग की ओर से कहा गया कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >