Siwan Police: सीवान जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस ने 22 वारंटों का भी निष्पादन किया.
15 शराब कांड के आरोपित गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शराब कांड के 15, चोरी के मामले के दो, वारंट के एक और अन्य मामलों के चार आरोपित शामिल हैं.
पुलिस ने अभियान के दौरान 84 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है. इसके अलावा एक दोपहिया वाहन, दो चक्का और 12 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं.
22 वारंटों का किया गया निष्पादन
विशेष अभियान के दौरान लंबित वारंटों के निष्पादन पर भी पुलिस ने विशेष जोर दिया. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए वारंटों का निष्पादन किया गया.
फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अपराध और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस की ओर से थाना स्तर पर निगरानी और कार्रवाई लगातार की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार BPSC TRE 4 फॉर्म कैसे भरें? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस पेमेंट की पूरी प्रोसेस
