सीवान में बच्चों की विवाद ने लिया खतरनाक मोड, युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाथू छाप मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की रात करीब 8 बजे बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया.

Siwan News: (अमरनाथ शर्मा) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाथू छाप मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की रात करीब 8 बजे बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया. देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और गांव में जमकर मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे अधमरा कर दिया गया.

चाकू लगते ही मची चीख-पुकार

घायल युवक की पहचान नाथू छाप मोहम्मदपुर निवासी राजदेव शर्मा के पुत्र चंदन शर्मा के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में चंदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

परिजनों के मुताबिक बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी शुरू हुई थी. धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने चंदन शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Also Read: Siwan News: मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >