सीवान में अचानक तबीयत बिगड़ने से चौकीदार की मौत

Siwan News : कर्तव्यनिष्ठ चौकीदार के निधन पर ग्रामीणों में गहरा दुख

Siwan News (चंद्र प्रकाश दुबे) : गुठनी थाना में पदस्थापित सेलौर पंचायत के हल्का चौकीदार शिवजी मांझी की शुक्रवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार सहित पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक का माहौल है. परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम अचानक शिवजी मांझी के सीने में तेज दर्द उठा. उनकी तबीयत बिगड़ती देख परिवार के लोग आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों में शोक का माहौल

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवजी मांझी लंबे समय से सेलौर पंचायत में हल्का चौकीदार के पद पर कार्यरत थे. अपने मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया.

Also Read : जीरादेई में शिक्षकों से मिले एनडीए प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >