सम्राट चौधरी के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में, सभा स्थल से हेलीपैड तक सुरक्षा का बहुस्तरीय घेरा

Siwan News : पचरुखी के पपौरा पंचायत में 16 जून को सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था. दौरे से पहले प्रशासन सतर्क.

Siwan News : पचरुखी प्रखंड के पपौरा पंचायत में 16 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है. कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और वीवीआईपी मार्गों पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है. जिला पुलिस, विशेष शाखा और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती कर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. सभा स्थल में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच मेटल डिटेक्टर एवं हैंड-हेल्ड स्कैनर से की जाएगी.प्रवेश व्यवस्था पास आधारित रहने की संभावना है. सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखेंगी.

20 हजार लोगों की सभा की तैयारी, वीवीआईपी रूट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल, पार्किंग क्षेत्र, हेलीपैड और मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी. भीड़ और यातायात पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा तथा अनधिकृत ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वीवीआईपी रूट पर बैरिकेडिंग की जाएगी तथा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए जाएंगे. लगभग 20 हजार लोगों के बैठने और दो हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. पार्किंग स्थल से सभा स्थल तक नियंत्रित आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा.

महिला-पुरुषों के लिए अलग प्रवेश द्वार

भीड़ नियंत्रण के लिए महिला एवं पुरुषों के अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाए जाएंगे. दंडाधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्वयंसेवकों की तैनाती रहेगी. वहीं आपदा प्रबंधन के तहत एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, प्राथमिक उपचार केंद्र और अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे. हेलीपैड क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते की जांच तथा संयुक्त कंट्रोल रूम की स्थापना भी प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है.

Also Read : मांझा बाजार चोरीकांड का पर्दाफाश, छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर, चार दिन में पुलिस ने खोल दिया राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >