सोमवती अमावस्या पर 108 परिक्रमा कर महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य, सीवान के मंदिरों में दिनभर लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

Siwan News: सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सीवान जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुहागिन महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर वट और पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की.

सीवान से अरविंद कुमार सिंह और सच्चेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट
Siwan News:
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सीवान जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुहागिन महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर वट और पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने 108 बार परिक्रमा कर धागा लपेटा और पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि तथा संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अहले सुबह से मंदिरों और ब्रह्मस्थानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

सोमवती अमावस्या को लेकर शहर के पंचमंदिरा पोखरा स्थित महादेव शिव मंदिर, तरवारा मोड़ के शांति वट वृक्ष, ललित बस स्टैंड समेत विभिन्न मंदिरों और ब्रह्मस्थानों पर सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ जुटने लगी. श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया.

108 परिक्रमा और धागा लपेटने की परंपरा

व्रती महिलाओं ने वट और पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की तथा कलावा और धागा लपेटकर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की. पूजा के दौरान दूध, जल, पुष्प, अक्षत और चंदन अर्पित किया गया. इसके बाद भगवान शिव, भगवान विष्णु, माता गौरी और श्रीगणेश की विशेष पूजा की गई.

पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए रखा व्रत

महिलाओं ने उपवास रखकर पति की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली और संतान की उन्नति की प्रार्थना की. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का व्रत वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है.

पितृ दोष से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति का विशेष महत्व

मंदिर के पुजारियों और विद्वानों ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर वट एवं पीपल वृक्ष की पूजा करने से पितृ दोष दूर होता है तथा पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान, ध्यान, जप और दान का विशेष महत्व बताया गया है.

पीपल वृक्ष में सभी देवताओं का वास, पूजा से मिलता है विशेष पुण्य

धर्माचार्यों के अनुसार पीपल वृक्ष के मूल में ब्रह्मा, तने में विष्णु, शाखाओं में भगवान शिव तथा पत्तों में सभी देवी-देवताओं का निवास माना जाता है. इसलिए इस दिन पीपल वृक्ष की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और ऐश्वर्य, सुख तथा शांति की प्राप्ति होती है.

तरवारा मोड़ से पंचमंदिरा तक दिखा भक्तिमय माहौल

तरवारा मोड़ स्थित शांति वट वृक्ष और पंचमंदिरा पोखरा महादेव शिव मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की. पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा. कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया गया.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा जबरदस्त उत्साह

शहर के अलावा जिले के विभिन्न गांवों में स्थित ब्रह्मस्थानों और वट-पीपल वृक्षों के पास भी महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई. समूह में पहुंचीं महिलाओं ने पूजा-पाठ कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की.

मान्यता- इस व्रत से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं

धार्मिक मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत एवं पूजा करने से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं, परिवार में खुशहाली आती है और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है. इसी विश्वास के साथ महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से इस पर्व को मनाया.

Also Read: सीवान में वर्ण पहचान से पैराग्राफ लेखन तक पहुंचे बच्चे, समर कैंप में हर दिन कुछ नया सीख रहे 700 छात्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >