siwan news : ओपीडी
डॉ. रजनीकांत तिवारी : सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डॉ.सत्यपाल यादव : दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
डॉ.बिजेंद्र प्रसाद : रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक
जेनरल ओपीडी
डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
महिला ओपीडी
डॉ.रुबीना खातून :सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
महिला लेबर रूम
डॉ.वंदना वर्षा:सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डॉ.रीता सिन्हा डॉ.पल्लवी कुमारी:दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
डॉ.अर्शी प्रवीन डॉ.निशा कुमारी अंजली:रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक
शिशु रोग ओपीडी
डॉ. कालिका कुमार सिंह
ऑर्थो ओपीडी सर्जरी ओपीडी
डॉ. आलोक कुमार सिन्हा
जनता दर्शन
हंसनाथ धाम, सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगासुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगासुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगीसुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगासंध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगीरात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगामंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
आईए जानते हैं 21 मई को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
21 मई को भी तपेगा सीवान, लू से बेहाल रहेंगे लोगसीवान में 21 मई को भी भीषण गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह से ही धूप तीखी रहेगी और दोपहर के समय लू चलने की आशंका है. गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की गयी है.बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिल सकता है. गर्मी के कारण बिजली और पानी की मांग भी बढ़ने लगी है.चिकित्सकों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप में निकलते समय सिर ढंककर चलने की सलाह दी है.
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है.हालांकि 23 मई के बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बन रही है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.
