Siwan News: सीवान पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Siwan News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, चोरी की बाइक समेत हथियार बरामद

Siwan News:(अरविन्द सिंह) सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन चोरी की बाइक, एक पिकअप, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना राजकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर और उसके साथी धन्यजय साह के रूप में हुई है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. घेराबंदी कर दोनों को हथियार और चोरी के वाहनों के साथ पकड़ लिया गया.

कई राज्यों में फैला था गिरोह का नेटवर्क

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है. गिरोह बिहार के अलावा यूपी और झारखंड में भी सक्रिय था। चोरी के वाहनों के चेचिस नंबर बदलकर उन्हें बेच दिया जाता था.

कई आपराधिक मामलों में पहले से दर्ज है केस

भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं और इन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनसे पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बरामद वाहनों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है.

एसपी सीवान ने पुलिस टीम के इस कार्रवाई की सराहना की है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है.

Also Read: औरंगाबाद मंडी में सेब और अंगूर के दाम ऊंचे स्तर पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >