शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

Siwan News : सीवान: युवक हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ी

Siwan News (आनंद मिश्र) : बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में शनिवार को मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की पिटाई से हुई मौत मामले को लेकर पुलिस सक्रिय है. नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं पुलिस ने नामजदों पर दबाव बनाने के लिए एक को हिरासत में लिया. विदित हो कि थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के क्यामुद्दीन साईं के 25 वर्षीय पुत्र शहजाद अली को उसी गांव के छह-सात लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी,जिससे युवक की शनिवार की शाम को मौत हो गई थी. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार की देर शाम को थाना पहुंचकर हंगामा किया था.उनकी मांग थी कि शहजाद अली की हत्या में शामिल लोगों को अविलंब गिरफ्तार किया जाय.मृतक के परिजनों को इंसाफ दिया जाय.

अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज

लोगों का कहना था कि उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं,इनम़े तीन बेटे और गोद में एक बच्ची है. वहीं थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने परिजनों व ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों कै समझा-बुझाकर मामला शांत दिया था. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आज चार दिनों पहले शिवराजपुर गांव में युवक शहजाद अली पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा था, युवक के पास से मोबाइल को बरामद कर लिया गया था. पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी शहजाद अली को छोड़ दिया गया था.यानी मोबाइल चोरी से उपजा विवाद युवक की हत्या तक पहुंच गया. इधर मृतक शहजाद अली उर्फ भीम की पत्नी मोबिना खातून के आवेदन पर पुलिस ने अमित कुमार, प्रमेंद्र मांझी, छट्ठू मांझी, अवधकिशोर चौधरी, गुड्डू मांझी,राजन चौधरी, मंटू कुमार आदि को नामजद किया था.साथ ही,आठ-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है.

गांव में सौहार्द बनाए रखने की कोशिश जारी

विदित हो कि शनिवार को रात में एसपी पूरन कुमार झा और एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया, लोगों से पूछताछ की.और फिर थानाध्यक्ष छोटन कुमार को विशेष दिशानिर्देश दिया. इस मौके पर पूर्व मुखिया सफीक अहमद, मुखिया प्रतिनिधि जुल्फेकार अहमद भूट्टो, मुखिया प्रतिनिधि नौशाद आलम सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग माहौल को शांत करने और सौहार्द कायम करने के प्रयासों में जुटे हैं. इधर पुलिस ने शहजाद अली के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.लेकिन उसके पित क्यामुद्दीन साईं के बाहर होने के कारण अभी उसके शव को नहीं दफनाया जा सका है.

Also Read : नौतन में प्रशासनिक विसंगति से परेशान ग्रामीण, समाधान नहीं मिल रहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >