Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : प्रखंड के मध्य विद्यालय हाथोपुर के प्रांगण में शिक्षक अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का आरम्भ स्कूली छात्राओं के स्वागत गान से हुआ. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ सौरभ सुमन ने किया. वहीं मच का संचालन हरिचरण यादव ने किया. समारोह को सम्बोधित करते हुए बीईओ सौरभ सुमन ने कहा कि आपकी सेवानिवृत्ति एक युग के अंत का प्रतीक है, लेकिन एक शिक्षक और गुरु के रूप में आपकी विरासत जीवित रहेगी. शिक्षक राजू राय ने कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी कभी सेवानिवृत नहीं होते हैं. शिक्षा के प्रति कार्य करने की रुचि जीवन के अंतिम समय तक विद्यमान रहता है.
अंगवस्त्र और पुस्तक देकर दी गई विदाई
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिस दिन नौकरी मिलती है उसी दिन यह तय हो जाता है कि निर्धारित तिथि को आप सेवानिवृत हो जाएंगे लेकिन आप किस तरीके से काम करते हैं कितनी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते है यह आपके ऊपर निर्भर करता है. समारोह में अशोक कुमार को अंगवस्त्र, पुस्तक, बुके देकर विदाई दी गई. समारोह को मिथलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजू राय, अवधकिशोर प्रसाद, विजय कुमार साह, केशरीनंदन प्रसाद, अनूप कुमार, नित्यानंद चौबे, रवि कुमार सिंह, सोनू सिंह, गुड्डी कुमारी, पूजा कुमारी, अनीता कुमारी ने सम्बोधित किया.
Also Read : सीवान में बंद घर से लाखों की चोरी मामले में हिरासत में दो संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ
