siwan news : स्कूल का ताला तोड़ विज्ञान किट, पंखा व चावल की चोरी

siwan news : थाना क्षेत्र की बघौना पंचायत के नोनिया पट्टी गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी है

सिसवन (सीवान). थाना क्षेत्र की बघौना पंचायत के नोनिया पट्टी गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी है. चोरी की जानकारी तब हुई, जब विद्यालय के प्रभारी एचएम सोमवार की सुबह आंबेडकर जयंती मनाने स्कूल गये, तो देखा कि स्कूल के दो कमरों का ताला कटर मशीन से कटा हुआ है और अंदर के कमरे में रखे बक्से का भी ताला टूटा हुआ है. इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय थाने की पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने पर ��ुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच-पड़ताल की. वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश शाही ने थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है. आवेदन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने चार पंखा, विज्ञान किट और करीब 2.5 क्विंटल चावल चोरी होने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >