Siwan News : गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सीवान में वृक्षारोपण अभियान, 115 पौधे लगाए गए

Siwan News : डॉ सूर्यकांत सिंह की अगुवाई में चला पौधारोपण कार्यक्रम, लोगों को किया जागरूक

Siwan News (मनीष गिरि) : गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सीवान में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान लगभग 115 पौधे लगाए गए. पौधारोपण कार्याक्रम की अगुवाई डॉ सूर्यकांत सिंह ने किया. इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया.

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश, प्राचार्य बोले- वृक्ष सुरक्षित भविष्य की गारंटी

एक पेड़ लगाएँ, एक जीवन बचाएँ तथा आइए, अपने ग्रह की रक्षा करें जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. प्राचार्य ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य भी सुनिश्चित करते है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का छोटा प्रयास समाज और पर्यावरण में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है.

Also Read : Siwan News : जीविका फंड में हेराफेरी का आरोप, डीएम से उच्च स्तरीय जांच की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >