बड़हरिया नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न

Siwan News : तीनों पदों पर एक-एक नामांकन, निर्विरोध चुने गए समिति सदस्य

Siwan News (आनंद मिश्र) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न कराया गया.इस मौके पर बड़हरिया नगर पंचायत के कुल 13 वार्ड पार्षदों में से आठ वार्ड पार्षद ही निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हुए. विदित हो कि प्रेक्षक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर ज्योति के साथ सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रुप में बीडीओ संदीप कुमार, बीपीआरओ रचित अग्रवाल और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुरारी प्रसाद सिंह की देखरेख में सुबह आठ बजे की प्रक्रिया शुरु हुई. सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए तीन ही प्रत्याशियों वार्ड नंबर -1के पार्षद राजबल पर्वत, वार्ड नंबर -2 के पार्षद सताब अहमद और वार्ड नंबर-11 के पार्षद इरशाद अहमद ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

ऐसे में तीनों निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिये गये. वहीं स्थायी समिति के निर्वाचित सदस्यों राजबलम पर्वत,इरशाद अहमद और सताब अहमद को एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने शपथ दिलाई. इस मौके पर निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के अलावा वार्ड पार्षद रीना देवी, प्रतीक गौरव, हबीबुल्लाह, श्रीराम चौधरी और मंजू देवी उपस्थित थे. बतौर सहायक कार्यपालक सहायक कुमार चित्रांश, अकीबुल हक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. इस चुनाव को शक्ति परीक्षण के रुप में देखा जा रहा है.निर्विरोध निर्वाचन के बाद राजबलम पर्वत, इरशाद अहमद और सताब अहमद के अन्य वार्ड पार्षदों ने खुशी का इजहार किया.

Also Read : जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >