Siwan News : भिट्ठी पैक्स चुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त, मुकाबला हुआ दिलचस्प

Siwan News : भिट्ठी पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 3 जून को संभावित मतदान

Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गयी. नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है और प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुट गये हैं.

26 मई को होगा चुनाव चिह्न आवंटन, प्रत्याशियों की बढ़ी सक्रियता

निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गयी. अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र कुमार वर्मा और कविता कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवारों ने अपना पर्चा जमा किया.बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 एवं 23 मई को की जायेगी. इसके बाद 26 मई को अभ्यर्थिता वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी. आवश्यकता पड़ने पर तीन जून को सुबह सात बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक मतदान कराया जायेगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिये जाने की संभावना है.

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >