Siwan News: (मनीष गिरि की रिपोर्ट) जिले में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 22 मई को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप महाराजगंज प्रखंड में आयोजित होगा. यह जॉब कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा. आयोजन स्थल SDC (KYP सेंटर) के समीप निर्धारित किया गया है.
किन कंपनियों में होगा चयन
जॉब कैंप में दो प्रमुख कंपनियों द्वारा भर्ती की जाएगी—
- Bharti AXA Life Insurance में बिजनेस मैनेजर, सीनियर बिजनेस मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और पार्टनर पदों के लिए चयन
- Microfin Limited में फील्ड वर्क पद के लिए भर्ती
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास एवं स्नातक निर्धारित की गई है. आयु सीमा 18 से 58 वर्ष के बीच रखी गई है.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन सीधे फेस-टू-फेस इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.
जरूरी दस्तावेज
इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ—
- दो प्रतियों में बायोडाटा
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की कॉपी
के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
जिला नियोजनालय ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.
