सीवान में भीषण गर्मी में मोची के लिए फरिश्ता बना लायंस क्लब, धूप से बचाव के लिए भेंट किया छाता

लायंस क्लब ऑफ सीवान ग्रेटर ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद मोची को धूप और बारिश से बचाव के लिए बड़ा छाता भेंट किया

Siwan News: (सीवान से पंकज कुमार की रिपोर्ट)

लायंस क्लब ऑफ सीवान ग्रेटर ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद मोची को धूप और बारिश से बचाव के लिए बड़ा छाता भेंट किया. क्लब के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की और इसे प्रेरणादायी पहल बताया.

तेज धूप में काम करता देख पसीजा सदस्यों का दिल

जानकारी के अनुसार क्लब के सदस्य शहर में भ्रमण के दौरान एक मोची को भीषण गर्मी और तेज धूप में बिना किसी सुरक्षा के काम करते देख रुक गए. मोची की स्थिति देखकर सदस्यों ने तुरंत उसकी मदद करने का फैसला लिया.

धूप और बारिश दोनों से बचाव के लिए दिया अंब्रेला

इसके बाद लायंस क्लब की ओर से मोची को बड़ा अंब्रेला उपलब्ध कराया गया, ताकि वह धूप और बारिश दोनों से सुरक्षित रहकर अपना रोजगार सुचारु रूप से चला सके. इस मदद से मोची के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी.

मानव सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य

क्लब के सदस्यों ने कहा कि छोटे-छोटे सेवा कार्य समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही लायंस क्लब का मूल उद्देश्य है और संस्था हमेशा मानव सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है.

प्रेसिडेंट बोले, मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

इस अवसर पर क्लब के प्रेसिडेंट लायन मोहम्मद सादिक ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है. उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी इसी तरह जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उनकी सहायता करता रहेगा.

आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे सेवा कार्य

कोषाध्यक्ष लायन तहसीलन किबरिया ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचे और लोगों के जीवन को थोड़ा आसान बनाया जा सके. कार्यक्रम के दौरान लायन डॉ. मोहम्मद यूसुफ, लायन विकास कुमार, लायन पामिल उमर हैदरी और लायन फरहान असलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी सदस्यों ने कहा कि आगे भी जनहित और सेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे.

Also Read: भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, तक्कीपुर में नल-जल योजना हुई फेल, भारी आक्रोश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >