सीवान में जमीन विवाद पर प्रशासन सख्त, निर्माण कार्य पर लगाई रोक, दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

Siwan News: सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के ताली बिशुनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया.

सीवान से शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट
Siwan News:
सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के ताली बिशुनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. मामले को लेकर दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेजों के साथ थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने से बढ़ा मामला

ताली बिशुनपुर गांव निवासी तारकेश्वर भगत ने नौतन अंचल पदाधिकारी और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता दूधनाथ भगत के नाम से खरीदी गई जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग जबरन मकान निर्माण करा रहे हैं.

एक साल पहले भी हो चुका है खूनी संघर्ष

तारकेश्वर भगत का कहना है कि इसी जमीन को लेकर 16 अगस्त 2025 को दोनों पक्षों के बीच गंभीर विवाद और मारपीट की घटना हुई थी. मामला इतना बढ़ गया था कि इसे लेकर न्यायालय में दीवानी मुकदमा और थाने में आपराधिक मामला भी दर्ज है.

न्यायालय में चल रहा मामला

आवेदन में कहा गया है कि विवादित भूमि को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है. साथ ही प्रशासन की ओर से पहले ही दोनों पक्षों को विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार का कार्य करने से रोका गया था. इसके बावजूद एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया गया है.

शिकायत मिलते ही हरकत में आया प्रशासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया. स्थानीय अधिकारियों ने मौके की स्थिति की जानकारी लेने के बाद निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्णय लिया. नौतन अंचल पदाधिकारी शशी कुमारी ने बताया कि विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं.

दोनों पक्षों को कागजात लेकर थाने बुलाया गया

नौतन थाना प्रभारी जित मोहन कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों को जमीन संबंधी सभी आवश्यक कागजात के साथ थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. जमीन विवाद को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच और जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो.

Also Read: सीवान पुलिस ने एक साथ सुलझाए 3 चोरी कांड, 5 आरोपित गिरफ्तार, CCTV ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >