गर्मी का कहर: प्रशासन ने दी चेतावनी, लंबी यात्रा में सतर्कता और विश्राम जरूरी

Siwan News : हीट वेव अलर्ट: चक्कर, उल्टी या बुखार पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह

Siwan News (पंकज कुमार) : जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने आमजन एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है.उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से गर्मी के मौसम में यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता अपनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है.डीएम ने कहा कि दोपहर 11 बजे से 3:30 बजे के बीच अनावश्यक यात्रा से बचें. वाहन में पर्याप्त मात्रा में पेयजल एवं ओआरएस रखें तथा हल्के, ढीले और सूती वस्त्र पहनें. लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बीच-बीच में विश्राम करने की भी सलाह दी गई है.उन्होंने वाहन चालकों को अत्यधिक गर्मी में वाहन के इंजन और टायर की नियमित जांच करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी.

“सुरक्षित सफर अपनाएं, लू से बचें”: सीवान प्रशासन

साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को किसी भी स्थिति में वाहन में अकेला न छोड़ने की हिदायत दी गई है.डीएम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. यात्रा के दौरान छायादार स्थानों का उपयोग करने और सीधे धूप के संपर्क से बचने की भी सलाह दी गई है.उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान वाहनों का परिचालन यथासंभव कम करें.जिला पदाधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्वयं तथा अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. उन्होंने लोगों से “सुरक्षित सफर अपनाएं, लू से खुद को बचाएं” का संदेश भी दिया.

Also Read : सीवान में सड़क हादसे में युवक की मौत, स्विफ्ट डिजायर कार ने मारी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >