Siwan News : डाक बीमा योजनाओं पर लोगों का बढ़ा भरोसा, अभियान में रिकॉर्ड उपलब्धि

Siwan News : विशेष अभियान में डाक कर्मियों और अभिकर्ताओं के प्रयास से मिली बड़ी सफलता

Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : सीवान डाक प्रमंडल द्वारा आयोजित पीएलआई/आरपीएलआई विशेष अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई. अभियान के दौरान एक दिन में 1 करोड़ रुपये से अधिक का नया प्रीमियम अर्जित किया गया, जबकि लगभग 38 करोड़ का सम एश्योर्ड प्राप्त हुआ. यह उपलब्धि वर्तमान समय में एक नया कीर्तिमान मानी जा रही है. इस विशेष अभियान की सफलता में डाक कर्मियों एवं पीएलआई आरपीएलआई के सभी अभिकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और समर्पित प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका रही.अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने डाक विभाग की बीमा योजनाओं पर भरोसा जताते हुए इसमें भागीदारी की.

कम प्रीमियम में अधिक सुरक्षा दे रही डाक विभाग की बीमा योजनाएं : डाक अधीक्षक

सीवान डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पीएलआई/आरपीएलआई योजनाएं भारत सरकार की सुरक्षित एवं विश्वसनीय बीमा योजनाएं हैं. इनमें कम प्रीमियम पर अधिक जीवन जोखिम कवर, आकर्षक बोनस, आयकर लाभ, ऋण सुविधा, आसान प्रीमियम भुगतान व्यवस्था तथा परिवार की आर्थिक सुरक्षा जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों का बढ़ता विश्वास तथा डाक कर्मियों और अभिकर्ताओं का समर्पित प्रयास ही इस ऐतिहासिक सफलता का मुख्य आधार है. उन्होंने सभी कर्मियों एवं अभिकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. डाक अधीक्षक ने जानकारी दी कि अगला पीएलआई/आरपीएलआई विशेष अभियान 09 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा. इस अभियान के लिए 3 करोड़ नए प्रीमियम अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Also Read : Saran News : टायर फटने से अनियंत्रित पिकअप गड्ढे में पलटी, बाइक सवार बाल-बाल बचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >