Siwan News : हैप्पी यादव ने बिहार सरकार के मंत्रियों से मिलकर दी शुभकामनाएं

Siwan News : पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के पुत्र ने मंत्रियों से की मुलाकात

Siwan News : भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव ने पटना प्रवास के दौरान बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नेताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नए मंत्रिमंडल के गठन से बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के पुत्र डॉ. चन्द्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव ने पटना प्रवास के दौरान बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नेताओं को गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. हैप्पी यादव ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी तथा बिहार विधान परिषद के उप मुख्य सचेतक जनक चमार से मुलाकात कर नई सरकार के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की.

नए मंत्रिमंडल के गठन से बिहार में चौमुखी विकास को मिलेगी गति: हैप्पी यादव

मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल के गठन से बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और राज्य में चौमुखी विकास को बढ़ावा मिलेगा. इसी क्रम में उन्होंने कुम्हरार विधायक संजय कुमार गुप्ता के आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस शिष्टाचार मुलाकात के मौके पर प्रो. पंकज कुमार, प्रो. विजय शंकर, भाजपा जिला प्रवक्ता अजय कुमार पांडेय, धीरज यादव, मिथिलेश यादव एवं अशोक यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >