Siwan News : सीवान के धनौती मठ में फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Siwan News : पेड़ कटाई को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग और मारपीट से तनाव

Siwan News (पंकज कुमार) : धनौती थाना क्षेत्र के धनौती मठ में जमीनी विवाद में मारपीट हो गई . जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमे राजेश सिंह को बाएं हाथ के उंगली में गोली लग गई. जिसमे वह घायल हो गया. जहां स्थानीय थाना की पुलिस घायल को लेकर सदर अस्पताल पहुंची. जहां घायल का इलाज कराया गया. घटना के संबंध में घायल राजेश सिंह ने बताया कि हमलोगों का गांव में ही बगीचा हैं .जिसमे हमलोग पेड़ कटवा रहे थे तभी एक साजिश के तहत गांव के ही लोग आए और मुझे और मेरा भाई धनंजय सिंह व ब्रजेश सिंह को मारने पीटने लगे.हलोग कुछ समझ पाते कि उनलोगों ने हथियार निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी.

जमीन पर बवाल, पुलिस जांच में जुटी

मैं हथियार पकड़ लिया तभी फायरिंग हो गई जहां गोली में मेरे उंगली में लगी हैं. दूसरे पक्ष के जितेंद्र सिंह ने बताया कि तकरीबन 15 वर्षों से हम लोगों का गांव में ही एक बगीचा है ,जो एक बीघा में है ,जिस पर विवाद चल रहा है. शनिवार को एक पक्ष के लोगों ने बगीचे से पेड़ कटवाना शुरू कर दिया, हम लोगों ने विरोध किया और कहा कि जब तक मामला न्यायालय में है तब तक इस जमीन से पेड़ नहीं कटेगी. जिस पर वे लोग आग बबूला हो गया और हथियार निकाल कर फायरिंग करने लगे . वहीं उन लोगों ने मुझे और मेरा भाई अभिषेक सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया है. जहां दोनों पक्षों के लोगों को स्थानीय थाना के पुलिस ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई है ,जहां इलाज चल रहा है. वही जो फायरिंग करने का आरोप हमलोगों पर लगा है वह गलत हैं. इधर घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : Gopalganj News :  नरैनिया-राजापुर के 50 परिवार नप व पंचायत के सीमा विवाद में फंसे, वोट देने का अधिकार भी खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >