सरकारी, निजी और मदरसों में भी नामांकन शून्य, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

Siwan News : सीवान के 914 स्कूलों में कक्षा 1 में शून्य नामांकन, यू-डायस रिपोर्ट से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

सीवान से मनीष गिरी की रिपोर्ट
Siwan News : जिले के 914 विद्यालयों में कक्षा एक में एक भी बच्चें का नामांकन नहीं हुआ है. इसमें सबसे अधिक सरकारी स्कूल शामिल हैं. यू-डायस 2026-27 की रिपोर्ट के अनुसार 678 सरकारी विद्यालय, 21 मदरसा, 198 निजी विद्यालय, 16 संस्कृत व एक वेलफेयर विद्यालय शामिल हैं. नामांकन की यह स्थिति शिक्षा विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है. जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए प्रखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें शीर्ष पर गोरेयाकोठी प्रखंड है, जहां 83 स्कलों में कक्षा एक में कोई भी नामांकन नहीं हुआ है. वहीं सिसवन में 66, दरौली में 64, बड़हरिया में 61, हुसैनगंज में 56, सिवान सदर में 55, महाराजगंज में 53, जीरादेई में 51, भगवानपुर हाट में 50, पचरूखी व दारौंदा में 49-49, लकड़ी नबीगंज में 43, बसंतपुर में 40, गुठनी में 40, हसनपुरा में 39, रघुनाथपुर में 29, मैरवा में 18 व नौतन में 14 विद्यालयों में कक्षा एक में नामांकन बच्चों का नामांकन नहीं हुआ है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर पर इन विद्यालयों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा कर नामांकन बढ़ाने की रणनीति बनाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सकें.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >