siwan news 26 मई को सीवान के सदर अस्पताल आने के पहले जान लें, ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी
आपात कक्ष
डॉ. अनूप कुमार दुबे : सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डॉ. अहमद अली : दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
डॉ. आलोक कुमार सिंहा: रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक
ओपीडी
जेनरल ओपीडी
डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
महिला ओपीडी
डॉ.वंदना वर्षा:सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
महिला लेबर रूम
डॉ.पल्लवी कुमारी:सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डॉ.रुबीना खातून:दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
डॉ.सारिका कुमारी :रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक
शिशु रोग ओपीडी
डॉ. कालिका कुमार सिंह
ऑर्थो ओपीडी+सर्जरी ओपीडी
डॉ. आलोक कुमार सिंह
जनता दर्शन
हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
जानते हैं 26 मई को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
जिले में भीषण गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस और लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.
सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम पूरी तरह साफ और गर्म हो जाएगा. हवा की रफ्तार करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. बारिश की संभावना बेहद कम बतायी गयी है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की गयी है. किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को भी गर्मी से सतर्क रहने की जरूरत है.
