हड़ताल के बीच कचरा उठाव कराने पहुंचे थे सिटी मैनेजर
Siwan News: प्रतिनिधि, सीवान.नगर परिषद कर्मियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शुक्रवार को शहर में कचरा उठाव कराने पहुंचे सिटी मैनेजर ओमप्रकाश का सफाई कर्मियों ने विरोध किया. विरोध के दौरान सफाई कर्मियों और सिटी मैनेजर के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गयी.घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जाता है कि हड़ताल के कारण शहर में लगातार कूड़े का अंबार लग रहा है. इसी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा उठाव कराने का प्रयास किया जा रहा था.इसकी जानकारी मिलते ही हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी मौके पर पहुंच गये और इसका विरोध शुरू कर दिया. कर्मियों का कहना था कि उनकी मांगों की अनदेखी कर प्रशासन जबरन काम कराने का प्रयास कर रहा है. दूसरे दिन भी जारी रही नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल, मुख्य गेट पर लगाया कूड़ा
नगर परिषद कार्यालय के गेट पर मृत जानवर टांगकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
प्रतिनिधि, सीवान.नगर परिषद सीवान में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया, जिससे आसपास के लोगों की परेशानी और बढ़ गयी. हड़ताली सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर एक मृत जानवर का शव टांग दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मियों का कहना था कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है.
अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध
मुख्य गेट पर मृत जानवर का शव टंगे रहने से पूरे परिसर में तेज दुर्गंध फैल गयी। आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. लोगों ने बताया कि दुर्गंध इतनी अधिक है कि वहां कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है. आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने को मजबूर होना पड़ रहा है. कई लोगों ने इस तरीके को अनुचित बताते हुए प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है.स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब सफाई कर्मियों ने इस प्रकार का प्रदर्शन किया हो.
दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग
कुछ वर्ष पहले भी हड़ताल के दौरान नगर परिषद कार्यालय के बाहर जानवर का शव टांगकर विरोध जताया गया था. उस समय भी पूरे इलाके में दुर्गंध फैलने से लोगों को काफी परेशानी हुई थी.इधर, बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की हड़ताल लगातार जारी है. कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरायी
.हड़ताल के कारण शहर में कूड़ा उठाव पूरी तरह प्रभावित है और जगह-जगह कूड़े का अंबार लगने लगा है.नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर मृत जानवर टांगे जाने की घटना के बाद प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान निकालने और शहर की सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.
ALSO READ: भेल्दी में फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का खुलासा
